Surat Diamond Bourse में उपमुख्यमंत्री के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हीरा व्यापारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सूरत डायमंड बोर्स की बढ़ती गतिविधियों और व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत डायमंड बोर्स इतनी भव्य इमारत है कि उसे देखकर किसी को भी ईर्ष्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग में लगभग 4 हजार ऑफिस की क्षमता है, जो डायमंड इंडस्ट्री के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
अब तक लगभग 250 से अधिक हीरा व्यापारियों ने यहां अपने ऑफिस शुरू कर दिए हैं। हर्ष संघवी ने आगे कहा कि जब भी अच्छा काम होता है तो कुछ लोग खींचतान करने वाले भी मिलते हैं और आलोचना करने वाले सही समय का इंतजार करते हैं, लेकिन विकास का काम रुकने वाला नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma