तमतमाती गर्मी में अपना ख्याल कैसे रखें

हर तरफ इन दिनों गर्मी की चर्चा है क्योंकि तमतमाती गर्मी अब तक कई लोगों की जान ले चुकी है। हर किसी का जीना मुहाल कर रही इस गर्मी से आखिर कैसे निपटा जाए? आइए जानते हैं-

FILE


गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल का पानी और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। ये न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि जो पानी शरीर से पसीने के रूप में निकल जाता है, उसकी पूर्ति भी करते हैं। खीरा और मौसमी फलों का सेवन अधिक से अधिक करें।

FILE

बहुत ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एकदम गर्मी में ठंडा पानी से कुछ देर के लिए तो अच्छा लगता है, पर शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे त्वचा की ब्लड वेसल्स पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है।

FILE

इस मौसम में चाट-पकौड़ी खाने से बचें। चाट में उबले आलू का प्रयोग तो होता ही है, अगर यह आलू उसी दिन उपयोग में लाया जाए तो ठीक है अन्यथा दूसरे दिन इनको चाट में खाने से बीमारी को निमंत्रण देना है। दही-बड़े में दही तथा मावा आदि की भी यही समस्या है।

FILE

कैफीनयुक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम-से-कम करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है। ये अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है।

FILE

समाप्त

वेबदुनिया पर पढ़ें