ठंडाई के 5 बेहतरीन फायदे, इस होली पर जरूर जान लीजिए

वैसे तो गर्मियों का मौसम आते ही ठंडाई लोगो की पहली पसंद बनने लगती है। शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां इस मौसम में ठंडाई पीने को न मिले, लेकिन जब मौका होली का हो तब इसे विशेष तौर से बनाया जाता है। ठंडाई पीने से कई सेहत फायदे भी मिलते हैं आइए, जानते हैं -
 
1 गर्मी के दिनों में तापमान अधिक होता है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। ठंडाई का सेवन गर्मी के इस प्रकोप को कम करता है और पेट व शरीर को शीतलता प्रदान करता है।
 
2 एसिडिटी, पेट में जलन, अपच जैसी समस्याएं तो इससे हल होंगी ही, पेट में अल्सर या छाले होने की स्थिति से भी ठंडाई का सेवन आपको बचाए रखेगा।
 
3 गर्मी के दिनों में अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नियमित ठंडाई का प्रयोग करें और देखें कमाल। आपको मुंह में छाले होने बंद हो जाएंगे।
 
4 सूखे मेवे आदि के साथ बनाई गई ठंडाई दिमाग को पोषण देने का काम करती है। यह दिमाग ठंडा रखेगी और तनाव व चिड़चिड़ेपन से भी बचाएगी।
 
5 पेशाब में जलन एवं दस्त, डायरिया, जी मचलाने जैसी समसयाओं से छुटकारा पाने के लिए गर्मी में ठंडाई सबसे बेहतर उपाय है।

ALSO READ: छोटी सी राई में कितनी खूबियां समाई, इन 7 फायदों को पढ़ कर जान जाएंगे आप

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी