Zinc And Vitamin C: क्या है जिंक और विटामिन सी को लेने का सही तरीका

कोरोना काल में महामारी की चपेट में आने से बचने के लिए हर तरह के नुस्खे अपनाए जा रहे हैं। मल्टी विटामिन्स की गोलियां ली जा रही है। जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और जिंक की मात्रा बढ़ेगी। मल्टी विटामिन्स की गोलियां हर आयुवर्ग के लोग ले रहे हैं। वायरस के डर से विटामिन्स की इन गालियों का मार्केट इस साल कई गुना बढ़ गया है। आइए जानते हैं विटामिन्स की इन गोलियों को कितनी मात्रा में लेना सही है। साथ ही यह भी बताएंगे कि खाने से भी आप इसकी पूर्ति कर सकते हैं।
 
विटामिन सी और जिंक एक सही मात्रा में लेना ही सही है। अन्यथा किसी भी चीज की अति दुखद ही होती है। सबसे पहले जानते हैं विटामिन C का सामान्य स्तर क्या है और आयु वर्ग के अनुसार कितना ले सकते हैं -
 
- विटामिन सी का एक सामान्य स्तर 0.3 मिलीग्राम से 0.6 मिलीग्राम के मध्य होना चाहिए।
 
- नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ के मुताबिक 500 एमजी की टेबलेट ले सकते हैं। लेकिन सभी की बॉडी टाइप अलग - अलग होती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही विटामिन की गोलियां  लें।
 
-18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को प्रतिदिन अपने भोजन में 90 मिलीग्राम से 2000 मिलीग्राम तक विटामिन सी लेना चाहिए। 

आप खाने में भी विटामिन C की पूर्ति कर सकते हैं -
 
संतरा, नींबू, आंवले में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। संतरे में करीब 70 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। 
 
- जामफल में करीब 165 मिलीग्राम विटामिन सी मौजूद रहता है। 
 
- टमाटर और चुकंदर में भी विटामिन की मात्रा पाई जाती है। 
 
विटामिन C का अधिक सेवन नुकसानदायक 

- पेट खराब होना, डायरिया, पथरी होना।
 
- इसके अधिक सेवन से शरीर में मौजूद टिश्यूज को भी नुकसान हो सकता है। 
 
जिंक आपको वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है इसलिए जिंक का सेवन किया जाता है आइए जानते हैं जिंक का सामान्य स्तर क्या है - 
 
- जिंक का सामान्य स्तर 70 से 290 माइक्रोग्राम होता है। 
 
- भोजन में आप 8 से 11 मिलीग्राम तक जिंक ले सकते हैं। 
 
- जिंक सबसे अधिक सी फूड में पाया जाता है। वहीं वेजिटेरियन में आप सफेद चने, बीन्स, डेयर प्रोडक्ट, काजू, बादाम  और मूंगफली में होता है। 
 
जिंक के नुकसान - 
 
- पेट में जलन, अपच, डायरिया, पेट दर्द करना, अपच की समस्या होने लगती है। 

नोट - ये समस्त जानकारी सामान्य राय के आधार पर एकत्रित की गई है, अधिक जानकारी के लिए चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी