बादाम : सर्दियों का सच्चा साथी, जानें 20 गुण

बादाम एक स्वादिष्ट ड्रायफ्रूट है। इसके पौष्टिक गुण ना सिर्फ खूबसूरत बनाते हैं बल्कि सेहत की दृष्टि से तो इनका कोई मुकाबला ही नहीं है । आइए जानते हैं इसके ऐसे गुण जो इन सर्दियों में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे- 
 
1. बादाम में मूल रूप से प्रोटीन (16.5 प्रतिशत) और तेल (41 प्रतिशत) का मिश्रण समाया होता है। 
 
2. बादाम का चाहे जिस रूप में सेवन किया जाए, यह तय है कि उनमें समाये चिकित्सकीय गुणों का पूरा लाभ व्यक्ति को मिलता है। 
 
3. संतुलित भोजन के इस प्रमुख स्रोत को सबसे सेहतमंद मेवा बताया गया है। प्राकृतिक चिकित्सा प्रणालियों जैसे यूनानी में बादाम को खासतौर से बादाम तेल को पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्यवर्धक टॉनिक माना जाता है। 
 
4. रक्ताल्पता (एनीमिया) के उपचार में कारगर (इसमें मौजूद लौह तत्व और विटामिनों की बदौलत) बादाम को मानसिक थकान, कब्ज, नपुंसकता और श्वास संबंधी विकारों के इलाज में भी काफी प्रभावी पाया गया है। 
 
5. बादाम तेल से कब्ज दूर होती है और यह शरीर को ताकतवर बनाता है। पूरे परिवार के लिए आदर्श टॉनिक बादाम तेल का सेवन फूड एडिटिव के तौर पर किया जा सकता है। 
 
6. यह पेट की तकलीफों को दूर करने के साथ आंत की कैंसर में भी उपचारी है। 
 
7. बादाम तेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यानी यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। 
 
8. बादाम मस्तिष्क और स्नायु प्रणालियों के लिए पोषक तत्व है। 
 
9. बादाम शरीर को ताकतवर बनाता है।
 
10. पूरे परिवार के लिए आदर्श टॉनिक बादाम तेल का सेवन सुपर फूड के तौर पर किया जा सकता है।
 
11. यह बौद्धिक ऊर्जा बढ़ाने वाला, दीर्घायु बनाने वाला है।
 
12. बादाम का प्रयोग रंगत में निखार लाता है और बेजान त्वचा को रौनक प्रदान करता है। त्वचा की खोई नमी लौटाने में भी भीगी बादाम का पेस्ट सर्वोत्तम माना गया है।
 
13. शुद्ध बादाम तेल तनाव को दूर करता है। दृष्टि पैनी करता है और स्नायु के दर्द में भी राहत दिलाता है।
 
14. विटामिन डी से भरपूर बादाम तेल बच्चों की हड्डियों के विकास में भी योगदान करता है। 
 
15. बादाम तेल से रूसी दूर होती है और बालों की साज-संभाल में भी यह कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन तथा खनिज पदार्थ बालों को चमकदार और सेहतमंद बनाते हैं। 
 
16. बादाम तेल का इस्तेमाल बाहर से किया जाए या फिर इसका सेवन किया जाए, यह हर लिहाज से उपचारी और उपयोगी साबित होता है। 
 
17. हर रोज रात को 250 मिग्रा गुनगुने दूध में 5-10 मिली बादाम तेल मिलाकर सेवन करना लाभदायक होता है। 
 
18. रूखी त्वचा को नरम, मुलायम बनाने के लिए भी आप बादाम तेल लगा सकते हैं। 
 
19.  नहाने से 2-3 घंटे पहले बादाम तेल लगाना आदर्श रहता है। हफ्ते में एक बार बादाम तेल की मालिश गुणकारी है।
 
20. बादाम तेल की मालिश न सिर्फ बालों के लिए अच्छी होती है, बल्कि मस्तिष्क के विकास में भी फायदेमंद होती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी