ठंड में अंजीर खाएं, 10 आश्चर्यजनक फायदे पाएं

अंजीर एक मधुर फल है जो विभिन्न रूपों में निम्न प्रकार से लाभकारी है - 
 
* सूखे अंजीर को उबालकर अच्छी तरह पीसकर यदि गले की सूजन या गाँठ पर बाँधा जाए तो शीघ्र ही लाभ होता है। 
 
* साधारण कब्ज की अवस्था में गरम दूध में सूखे अंजीर उबालकर सेवन करने से प्रातःकाल दस्त साफ आता है। 
 
* ताजे अंजीर खाकर ऊपर से दूध पीना अत्यंत शक्तिवर्धक एवं वीर्यवर्धक होता है। 
 
* खून की खराबी में सूखे अंजीर को दूध एवं मिश्री के साथ लगातार एक सप्ताह सेवन करने से खून के विकार नष्ट हो जाते हैं। 
 
* मधुमेह रोग में अन्य फलों की तुलना में अंजीर का सेवन विशेष लाभकारी होता है। 
 
* किसी प्रकार का बाह्य पदार्थ यदि पेट में चला जाए तो उसे निकालने के लिए अंजीर को अधिक मात्रा में सेवन करना उपयोगी होता है। 
 
* दमे (अस्थमा) की बीमारी में प्रातःकाल सूखे अंजीर का सेवन पथ्यकारी है।
 
* क्षय रोग (टी.बी.) में कफ की उत्पत्ति रोकने के लिए ताजे अंजीर खाना फायदेमंद है। 
 
* श्वेत प्रदर में भी इसका उपयोग गुणकारी है। 
 
* किसी भी प्रकार के बुखार में खासकर पेट की खराबी से होने वाले बुखार में अंजीर का सेवन हितकर होता है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी