लू लगने के 5 कारण, आपको पता होना चाहिए

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ते ही लू लगने या हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होना, तापमान बढ़ना, सिर भारी होना, आंखों में जलन, खून गर्म होना, बुखार, बेहोशी आदि समस्याएं हो सकती हैं। कई बार खून की गति का तेल होना एवं सांस की गति का बदलना एवं शरीर में ऐंठन होना काफी खतरनाक हो जाता है। इससे रोगी की जान भी जा सकती है। 
लू लगने से हो सकती है मौत! जानें 10 उपाय

लू से बचने के लिए आपको इनके कारणों को जानना चाहिए, जिनके आधार पर इनसे बचा जा सके। जानिए लू लगने के कारण - 
2 शरीर में जरूरी जल और नमक की कमी हो जाने पर रक्तसंचार में बाधा पहुंचने लगती है बस यही सबसे अहम वजह है लू लगने की। 
 
3 हमारे शरीर में तापमान का उतार-चढाव सहन करने की पर्याप्त क्षमता होती है ले‍किन यह एक तय सीमा तक ही हो पाता है। जब बहुत अधिक गर्मी में शरीर वातावरण के अनुकूल अपने को एडजस्ट नहीं कर पाता है तो व्यक्ति लू का शिकार हो जाता है।
 
4 ज्यादा देर तक गर्मी में खड़े रहने से, तेज धूप में निकलने से व धूप में मेहनत करने से लू लग जाती है। 
 
5 हर व्यक्ति समान रूप से लू से प्रभावित नहीं होता है। यह व्यक्ति के शारीरिक शक्ति, उम्र और प्रतिरोधक क्षमता निर्भर करता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें