Diet में इन चीजों को जरूर करें शामिल, Iron की कमी होगी दूर

शरीर को अंदर से मजबूत रखने और तमाम बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर में आयरन बेहद जरूरी है। यदि आपके शरीर में आयरन की कमी होगी तो आपको थकान व सांस फूलने जैसी समस्याएं शुरू हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि इस लेख में शरीर में आयरन की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है?
 
सबसे पहले जानते हैं आयरन की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं?
 
जल्दी थकान आयरन की कमी के कारण हो सकती है। माना कि उम्र के साथ फुर्ती का कम होना सामान्य बात है लेकिन अगर आप घर का थोड़ा-सा काम करके भी थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
 
हीमोग्लोबिन खून को उसका लाल रंग देता है जिससे चेहरे को अपनी रंगत मिलती है। हीमोग्लोबिन कम होगा तो चेहरा फीका और पीला-सा दिखेगा। डॉक्टर भी आंखों के नीचे का लाल हिस्सा इसीलिए चेक करते हैं।
 
अगर सीढ़ियां चढ़ते हुए या रोजमर्रा के काम करते हुए आपकी सांस फूलने लगती है, तो यह आयरन की कमी की ओर इशारा है।
 
अक्सर घर में बच्चों को ऐसा करने से मना किया जाता है। लेकिन रिसर्च दिखाती है कि जिन लोगों में आयरन की कमी होती है, उनका अपनी टांगों पर नियंत्रण नहीं रहता और वे अनजाने में ही टांगें हिलाने लगते हैं।
 
जब शरीर में किसी भी चीज की कमी होती है, तो शरीर प्राथमिकताएं तय करता है। बाल और नाखून उतने जरूरी नहीं जितना दिल और दिमाग का ठीक से काम करना। इसलिए शरीर बालों और नाखूनों की देखभाल बंद कर देता है।
 
शरीर में आयरन की कमी को आप कैसे दूर कर सकते हैं, किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, आइए जानते हैं।
 
गुड़ और मूंगफली खाने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होगी और इसका सेवन आप नियमित भी कर सकते हैं।
 
अंकुरित आहार लेने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होगी, इससे आप रोज सुबह ले सकते हैं।
 
अनार में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। 1 गिलास गुनगुने दूध में 2 चम्मच अनार पाउडर डालकर पीने से खून की कमी दूर होती है।
 
चुकंदर के नियमित सेवन से आप अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। आप इसे सलाद में या इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
 
ओट्स हमारे शरीर और हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं।
 
अपनी डाइट में फलों को शामिल करें, इसके साथ ही ड्राय फ्रुट्स का भी नियमित सेवन करें। आप अपनी सुबह की शुरुआत बादाम के साथ भी कर सकते हैं। इसे रातभर भिगोकर सुबह दूध के साथ लेना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करें। इसके लिए आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। आप सुबह के समय नींबू पानी पीना शुरू कर सकते हैं, साथ ही सलाद के ऊपर नींबू का रस डालकर भी इसे खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी