एक बार एक कंजूस लड़के को एक कंजूस लड़की से प्यार हो गया। लड़की- जब पापा घर पर नहीं होंगे तो मैं गली में सिक्का फेकूंगी, आवाज सुनकर तुम तुरंत अंदर आ जाना। कुछ देर बाद लड़की ने सिक्का फेंका... लेकिन लड़का सिक्का फेंकने के एक घंटे बाद आया। लड़की- इतनी देर कहां लगा दी? लड़का- वो मैं सिक्का ढूंढ रहा था। लड़की- पागल, वो तो मैंने धागा बांधकर फेंका था, वापस खींच लिया।