प्यारी सी व्हाट्‍सएप पोएम

जोड़ दिये सब टूटे रिश्ते, बरसों पहले छूटे रिश्ते.. 
 
 
फैमिली को परिवार कर दिया, “WhatsApp” ने कमाल कर दिया। 
 
 
स्कूल के सब यार मिल गए, यादों के अंबार मिल गए.. 
 
 
खुशियों भरा संसार कर दिया, “WhatsApp” ने कमाल कर दिया। 
 
 
सेंस ऑफ़ ह्यूमर तेज हो गया, भोंदू भी अंग्रेज हो गया.. 
 
 
कॉपी पेस्ट का जाल कर दिया, “WhatsApp” ने कमाल कर दिया। 
 
 
बीवी फोन में बिजी हो गई, पति भी इसमें कहीं खो गया.. 
 
 
लड़ना-झगड़ना बंद कर दिया, “WhatsApp” ने कमाल कर दिया।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी