एक कंजूस आदमी के घर मेहमान आया। कंजूस- भाईसाहब, ठंडा लेंगे या गरम?' मेहमान- ठंडा…।' कंजूस- जूस या कोल्ड ड्रिंक? मेहमान- कोल्ड ड्रिंक ले लूंगा। कंजूस- स्टील के गिलास में लेंगे या कांच के गिलास में…? मेहमान- कांच के गिलास में ले आओ… कंजूस- प्लेन या डिजाइन वाला? मेहमान (परेशान होते हुए)- अरे यार, डिजाइन वाले में ही ले आओ … ! कंजूस- ओके, कौन-सी डिजाइन पसंद है? लाइनों वाली या फूलों वाली? मेहमान- फूलों वाली। कंजूस- कौनसे फूल? गुलाब के या चमेली के? मेहमान- गुलाब के। ..... ..... कंजूस (अपनी बीवी से)- लाजो, जरा देख तो गुलाब के फूलों की डिजाइन वाला गिलास अपने घर में है या नहीं? बीवी- नहीं है जी… कंजूस- ओ त्तेरी ! नहीं है? …. चल फिर कोल्ड ड्रिंक रहने दे… भाईसाहब को मजा नहीं आएगा…. !!!