अभिनेत्री साधना पर अंग्रेजी में पुस्तक

FILE
60-70 के दशक में अपनी अदाकारी से विशिष्ट पहचान बनाने वाली अभिनेत्री साधना के फिल्मी सफर पर चंडीगढ़ के लेखक एस.पी सिंह अंग्रेजी में कृति तैयार कर रहे हैं। साहित्यकार अशोक मनवानी ने बताया कि साधना फिल्म इंडस्ट्री की प्रथम फैशन आइकॉन, प्रथम यंग एंग्री वुमन (इंतकाम),प्रथम पापुलर आयटम सांग परफ़ॉर्मर अभिनेत्री (मेरा साया) पापुलर डबल रोल भूमिकाएं करने वाली नायिका कही जा सकती हैं।

इसके अलावा साधना ने रहस्यमय और प्रेम फिल्मों को नई परिभाषा प्रदान की। ऐसी विलक्षण अभिनेत्री पर अब तक किसी भाषा में कोई किताब प्रकाशित नहीं हुई थी। सिन्धी भाषा में अशोक मनवानी की किताब 'सुहिणी साधना' का मुंबई में विमोचन साधना की खास सहेली पुष्पा छुगाणी और गायिका कोशी लालवानी ने किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें