स्पंदन कथा शिखर सम्मान प्रख्यात कथाकार श्रीमती उषाकिरण खान को, स्पंदन आलोचना सम्मान संतोष चौबे को (आलोचना कर्म के लिए), स्पंदन साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान प्रभात भट्टाचार्य को (समावर्तन पत्रिका के लिए), स्पंदन कृति सम्मान प्रेमशंकर शुक्ल को ('झील एक नाव है' कविता संग्रह के लिए), स्पंदन कृति सम्मान तरुण भटनागर को ('लौटती नहीं हंसी' उपन्यास के लिए), स्पंदन रंगमंच सम्मान देवेन्द्र राज अंकुर (नाट्य निर्देशन के लिए) के नामों का चयन निर्णायक समिति द्वारा किया गया है।
इस वर्ष से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एक नए सम्मान को स्थापित किया जा रहा है। स्पंदन युवा प्रतिभा सम्मान आदित्य सिंह गौर को (ग़ज़ल गायन के लिए) दिया जाएगा। स्पंदन सम्मादन की संयोजक उर्मिला शिरीष ने बताया कि ये सभी सम्मान दिसम्बर माह में भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।