हिन्दी कविता : बिन मां का बेटा

बिन मां का बेटा
परमपिता परमेश्वर से,


 
मेरे पिताजी महान हैं।
वही मेरे जन्मदाता।
वे ही मेरे भगवान हैं।।
 
दुःख नहीं आने देते,
करते मेरी सेवा।
मांगू छोहारे तो,
खिलाते हैं मेवा।।
 
मेरी जिंदगी के,
वे ही आधार हैं।
वही मेरे जन्मदाता,
वे ही मेरे भगवान हैं।।
 
मुझे दुःख आए तो,
आंसू बहाते।
मुझे खुशी देते,
खुद गम में नहाते।।
 
तुम्हीं मेरी इज्जत,
तुम्हीं मेरी मान...।
वही मेरे जन्मदाता,
वे ही भगवान हैं।।
 
मुझे गर्व होता है, 
जब बेटा कहाता।
मिलती है शांति,
गोता लगाता।।
 
तेरी करूं सेवा मैं,
हम भी इंसान हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें