प्रेरणास्पद हिन्दी कविता : एक उम्मीद आपसे

गुनगनाते रहिए
मुस्कुराते रहिए


 
जो दूसरों के दर्द को 
दूर कर सके
गीत ऐसे कुछ
गाते रहिए
 
जीवन के
कर्तव्य पथ पर
निडर, निर्भय हो
आगे बढ़ते रहिए
 
निर्बल, असहाय वृद्ध
जनों के जीवन के
संबल बनते रहिए
 
जीवन प्रभु का दिया
एक वरदान है
इसको अपने कर्मों
से सुगंधित कीजिए
 
जो ला सके मुस्कान
मृतप्राय व्यक्ति के चेहरे पर
उस गजल की
पंक्ति बन जाइए
 
हर टूटे हुए
असहाय व्यक्ति
के माथे का
चंदन बन जाइए
 
जीवन की कर्तव्य शिक्षा
पर अमिट छाप छोड़ 
जाइए।

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें