Adhikamas 2023 : अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास चल रहा है। यह श्री हरि विष्णु जी मास है जो उन्हें बहुत प्रिय है। इस माह में उनकी पूजा और अर्चना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान उनके पसंद की प्रिय वस्तुएं और भोग अर्पित करने से वे भक्तों को आशीर्वाद देकर उनके संकट हर लेंगे। जानिए कि क्या है उनको पसंद।
1. पुष्प : अगस्त्य, पारिजात, कमल, जूही, केवड़ा, मालती और वैजयंती के फूल अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
3. हलवा : सूजी का हलवा विष्णुजी को बहुत प्रिय है।
4. पंचामृत : पूजा-पाठ या आरती के बाद तुलसीकृत जलामृत व पंचामृत चढ़ाएं।
7. श्रीफल : फल और फूल के साथ श्रीफल चढ़ाने से लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं।
8. पीला वस्त्र : पीला रंग भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। उन्हें पितांबर वस्त्र पहनाया जाते हैं और पीले पाट पर पीला वस्त्र बिछाकर उन्हें विराजमान किया जाता है।