* पंचमी अर्थात् रंगपंचमी को फिर वही किया जाता है, जैसा कि प्रतिपदा अर्थात् धुलेंडी को किया था।
* कुछ क्षेत्रों में रंगपंचमी का त्योहार ज्यादा जोर-शोर से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग मिलकर समूह 'गेर' बनाते हैं और फिर हुड़दंग मचाते हुए चल समारोह के रूप में गेर निकालते हैं।
* इन दिनों में दोस्तों या बराबरी वालों को हास्य से भरपूर टाइटल देकर मन गुदगुदाया जा सकता है।
* इन पांच दिनों में दुश्मन के घर जाकर, उससे गले मिलकर, गिले-शिकवे दूर कर उनके साथ भी होली खेली जाती है और उनके लिए भी मंगल कामनाएं की जाती हैं।
* बदलते दौर में मोबाइल पर शुभकामना संदेश, होली के चटपटे चुटकुले और होली की रंगबिरंगी फोटो भेजने का चलन बहुत बढ़ा है। इस दौरान यह ध्यान रखने योग्य बात है कि होली के इस पावन त्योहार को हंसी-खुशी मनाएं। मोबाइल पर होली से संबंधित संदेश आदि भेजते समय यह भी ध्यान रखें कि आपके कारण किसी का मन को कभी भी दुख न पहुंचे।
होली के इस पावन पर्व की आपको ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं।