Rang Panchami 2024: रंग पंचमी का श्री कृष्ण और राधा से क्या है कनेक्शन?

WD Feature Desk

शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (13:01 IST)
Rang Panchami 2024: चैत्रमास की कृष्णपक्ष की पंचमी को खेली जाने वाली रंगपंचमी को मनाए जाने के कई कारण है। इस बार 30 मार्च 2024 को रंग पंचमी मनाई जाएगी। रंग पंचमी पर श्रीकृष्ण और श्रीराधाजी की पूजा की जाती है। राधारानी के बरसाने में इस दिन उनके मंदिर में विशेष पूजा और दर्शन लाभ होते हैं। 
ALSO READ: Rang Panchami 2024: 30 मार्च को मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें पूजा विधि, उपाय और शुभ मुहूर्त
रंग पंचमी का श्री कृष्ण और राधा से क्या है कनेक्शन?
रंगपंचमी के दिन का शुभ मुहूर्त:-
अमृत काल : सुबह 11:02 से दोपहर 12:43 तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से 12:56 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:35 से 03:24 तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:40 से 07:04 तक।
रवि योग : रात्रि 10:03 से 31 मार्च सुब 06:20 तक।
निशीथ काल : मध्यरात्रि 12:07 से 12:54 तक (मार्च 31) 
ALSO READ: इंदौर में होली और रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर की 10 खास बातें
रंग पंचमी 2024: भारत में कई स्थानों पर रंग पंचमी पर रंगों वाली होली खेली जाती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर होली के दिन गमी का रंग डालते हैं और रंग पंचमी पर रंगों की होली खेलते है। मथुरा तथा वृन्दावन के कुछ मंदिरों में भी रंग पञ्चमी पर ही होलिका उत्सव का समापन होता है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी