फ्रीडा पिंटो : विश्व सुंदरियों की सूची में

’स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अभिनय करने वाली फ्रीडा पिंटो का जादू भारत से ज्यादा विदेश में चल गया है। फ्रीडा ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कोई फिल्म साइन नहीं की हो, लेकिन हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में उन्हें काम मिला है।

यही नहीं, विदेशी उनकी सुंदरता के भी दीवाने हुए जा रहे हैं। इसका सबूत है एक पत्रिका की विश्व की सुंदर महिलाओं की सूची, जिसमें ‍फ्रीडा को भी स्थान दिया गया है।

वैनिटी फेयर नामक पत्रिका विश्व की खूबसूरत महिला चुनने जा रही हैं, जिसमें उन्होंने 19 महिलाओं के नाम दिए हैं। इसमें फ्रीडा पिंटो भी शामिल हैं। इसमें हॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ पेनेलोप क्रूज़, स्कॉरलेट जोहानसन, एंजेलिना जोली सहित अन्य क्षेत्रों की महिलाओं को भी चुना गया है। फ्रीडा का इस सूची में आना उनके लिए गौरव की बात है।

वेबदुनिया पर पढ़ें