लिली एलेन को गवारा नहीं तनहा रहना

लिली एलेन को तनहाई बिल्कुल पसंद नहीं है। न जाने कितने रिश्तों के नाकाम हो जाने के बावजूद हॉलीवुड गायिका लिली एलेन के हौसले में कोई कमी नहीं आई है। वह अभी भी किसी के साथ इश्क लड़ा रही हैं और डेटिंग के खूब मजे ले रही हैं।

अपने बॉयफ्रेंड जै जॉपलिंग से जनवरी में ही अलग हो चुकीं एलेन कहती हैं कि उन्हें प्यार में पड़ने की आदत है। वे नए बॉयफ्रेंड के साथ तुरंत घुलमिल जाती हैं और उन्हें इस रिश्ते के शुरूआती दिन बहुत भाते हैं।

एलेन कहती हैं कि वे प्यार में बहुत आसानी से पड़ जाती हैं। यह उनके लिए एक बड़ी प्रॉब्लम है। इससे छुटकारा पाने से इनकार करने वाली एलेन को किस करना, फ्लर्ट करना और पहली डेट के हर पल का मजा लेना बहुत पसंद है।

एलेन कुछ दिनों पहले तक डीजे सेब च्यु और एड सिमोन्स से इश्क लड़ा रही थीं लेकिन ये रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाए। खुद को बहुत ही ज्यादा भावुक बताने वाली एलेन इन रिश्तों की नाकामी से टूट गई थीं।

एलेन का कहना है कि सिमोन्स के साथ उनका प्यार भरा रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन वे दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें