दही में छुपा है अच्छी सेहत का राज, पढ़ें दही के 6 गुण

कई बार हम साधारण सी बीमारी में भी घबरा जाते हैं लेकिन अगर हमें थोड़ा भी घरेलू नुस्खों के बारे में पता हो तो आसानी से तुरंत इलाज किया जा सकता है। दादी-नानी के खजाने से हम लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ खास लाजवाब सरल-सहज नुस्खे, जिन्हें अपना कर आप भी पा सकते हैं निरोगी काया...  

ALSO READ: जब लू लग जाए, तो कीजिए 10 उपाय
 
हमारे खान-पान में ऐसी कई चीजें शामिल हैं, जिनमें खूबसूरती और स्वास्थ्य का खजाना छिपा होता है। दही भी एक ऐसा ही खजाना है, जिसका उपयोग हर तरह से फायदेमंद है। आइए जानें दही के 6 गुण- 
 
दही के रोजाना सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। 
 
गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसे पीकर बाहर निकले तो लू से भी बचाव होता है। 

ALSO READ: गुलकंद के 5 फायदे, आपके बहुत काम आएंगे
 
दही पाचन क्षमता बढ़ाता है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसे रोजाना खाने से पेट की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। 
 
दही का रोजाना सेवन सर्दी और सांस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।
 
अल्सर जैसी बीमारी में दही के सेवन से विशेष लाभ मिलता है। 

मुंह में छाले होने पर दही का कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं। 

ALSO READ: आइसक्रीम खाने के 5 फायदे, जरूर जानिए

वेबदुनिया पर पढ़ें