रोहित हमेशा दूसरों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं: सूर्यकुमार

WD Sports Desk

रविवार, 9 मार्च 2025 (13:44 IST)
IND vs NZ Final Champions Trophy :  भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का मानना ​​है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सबसे ईमानदार और साफ दिल वाले इंसान हैं जिन्होंने हमेशा दूसरों को आगे बढ़ने का मौका दिया।
 
सूर्यकुमार ने यहां इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा, ‘‘वह बहुत स्वाभाविक और सहज इंसान हैं। वह कुछ भी करते हैं उसमें दूसरों को आगे रखते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं। उनसे आसानी से संपर्क किया जा सकता है। वह हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। वह मैदान के अंदर और बाहर बेहद स्वाभाविक इंसान है। उनका दिल साफ है और वह बहुत ईमानदार हैं।’’

ALSO READ: IND vs NZ Final : चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं मैच एकतरफा, कीवियों की हालत ढीली होना तय


 
सूर्यकुमार ने इसके साथ ही कहा कि भारत रविवार को दुबई में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहेगा जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होना है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘भारत फाइनल जीतने जा रहा है। भारत पिछले दो वर्ष से शानदार क्रिकेट खेल रहा है और उन्हें इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना चाहिए।’  (भाषा) ’
 
ALSO READ: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे में अपने भविष्य को लेकर फैसला कर सकते हैं रोहित शर्मा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी