ट्रेविस Headache खत्म करने में वरुण चक्रवर्ती को लगी सिर्फ 1 गेंद

WD Sports Desk

मंगलवार, 4 मार्च 2025 (20:00 IST)
AUSvsINDवरुण चक्रवर्तीने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन देकर पांच विकेट लिये थे। भारत ने इस मैच को 44 रन से जीता था। चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में अंतिम 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका चयन मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। वरुण चक्रवर्ती ने आज ऑस्ट्रेलिया  भले ही 43 रन देकर सिर्फ 2 विकेट चटकाए हों लेकिन 1 विकेट इतना अहम था जो 3 के बराबर था।

ट्रेविस हेड को आउट करने में उनको बस 1 गेंद का समय लगा। शुभमन गिल को उन्हें कैच करवाकर आउट करवाया। हेड ने 33 गेंदो में 39 रन बनाए। इस विकेट के बाद वरुण चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने उनको हीरो बना दिया।

The big wicket of Travis Head pic.twitter.com/FsKEdqOopr

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 4, 2025

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी