हनीमून विदेश में मनाना है तो यहां जानिए 20 रोमांटिक डेस्टिनेशन

अनिरुद्ध जोशी

बुधवार, 15 जून 2022 (06:01 IST)
Switzerland
विदेश में घूमना महंगा है लेकिन भारत में घूमना सस्ता भी है और महंगा भी। ऐसे भी देश हैं जहां पर बहुत सस्ते में भी घूमा जा सकता है। आओ डालते हैं सभी पर एक नजर।
 
 
विदेश में सस्ते रोमांटिक डेस्टिनेशन :
1. नेपाल ( Nepal ) : यह देश भी हिमालय की वादियों में बसे खूबसूरत देश है। यहां घुमने के लिए कई स्थान है। यहां भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां प्रवेश करने के बहुत ही आसान नियम हैं जिसके चलते भारतीय पर्यटक अन्य देशों के मुकाबले यहां की यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। यह एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है।
 
2. मालदीव ( Maldives ) : मॉरीशस की तरह समुद्री टापू मालदीब में बहुत ही सुंदर बीच हैं। यहां समुद्री लहरों का मजा लेने और कई तरह अन्य लुत्फ उठाने के लिए आब यहां की यात्रा बिना वीजा के करीब 30 दिन तक के लिए कर सकते हो। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। यह एक मुस्लिम बहुल देश है। यहां बनाना रीफ, मालदीव विक्ट्री और एचपी रीफ बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।
 
3. थाईलैंड (Thailand) : थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत बौद्ध राष्ट्र है। यहां भारत से हर वर्ष लाखों लोग घूमने जाते हैं। यहां खओ लाक, कोल लांटा, सूरत थानी, कंचनाब्यूरी, नखोन रात्चासीमा, सुखोथाई, च्यांग राय, अयुथिया आदि सैकड़ों ऐसे स्थान है जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाओगे। यहां जाने से पहले यहां की राजनीतिक परिस्थिति और मौसम का आकलन जरूर कर लें।
 
4. सिंगापुर (Singapore) : इस रिजन में सिंगापुर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां पर मैरिना बे, क्लार्क क्वे, चीनाटौन, खाड़ी में उद्यान, सिंगापुर नाइट सफारी आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होंगे। 
 
5. मॉरीशस ( mauritius ) : मॉरीशस एक समुद्री टापू है। यह भी बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश भी भारतीयों को पासपोर्ट के आधार पर बिना वीजा के प्रवेश देता है। आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक यात्रा कर सकते है। यह भी एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है। यहां पर लेस 7 कैस्केड्स और ले मोर्ने ब्रेबंट बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।
 
6. कंबोडिया (Cambodia) : विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर तथा विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक कंबोडिया में स्थित है। हालांकि यहां पर कई हनीमून स्पॉट और रिसॉर्ट हैं। समुद्र का किनारा और जंगल के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र आपका मन मोह लेंगे। 
 
7. बाली (इंडोनेशिया Indonesia ) : इंडोनेशिया अपनी खूबसूरती के कारण जाना जाता है। भारत के लोग यहां के बाली द्पीव पर घूमने जाते हैं। बाली एक हिन्दू बहुत क्षेत्र है जबकि इंडो‍नेशनिया एक मुस्लिम राष्ट्र है। यहां पर भी आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। हालांकि नए नियम क्या है यह देखना चाहिए।
 
8. श्रीलंका (sri lanka) : श्रीलंका में खूबसूरत जंगल और पहाड़ी क्षेत्र के साथ ही विशालकाय हिन्द महासागर आपको आकर्षित कर सकता है। यहां के उनावातुना, अरुगम और मिरिसा बीच पर आप आनंद ले सकते हैं। एडवेंचर करने की जगह याला और उदावलावे नेशनल पार्क है। रावण वॉटरफॉल को भी आप देख सकते हैं। यहां एडम चोटी और सिगिरिया रॉक किला को भी देख सकते हैं। यहां त्रिंकोमाली में शक्तिपीठ है और कई ऐसे स्थान है जो श्रीराम के जीवन से जुड़े हुए हैं।
 
9. मलेशिया (Malaysia): मलेशिया में प्रकृति को करीब से महसूस किया जा सकता है। यहां जेंटिंग हिल, बाटु केव्ज, पेट्रोनॉस ट्विन टॉवर, पेनाँग संग्रहालय, मलक्का आदि कई स्थान देखने लायक हैं। समुद्र के बीच तो है ही। 
10. भूटान ( Bhutan ) : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्‍ट्र है।
विदेश में महंगे रोमांटिक डेस्टिनेशन :
 
1. स्कॉटलैंड (Scotland) : यहां की सुंदर रातें आपको खुश कर देगी और यहां पर आप नेशनल म्यूजियम ऑफ़ स्कॉटलैंड, स्कॉटिश नेशनल गैलरी, एडिनबर्ग कैसल और सेंट जाइल्स कैथेड्रल को देख सकते हैं।
 
2. स्विट्जरलैंड (Switzerland) : स्विटजरलैंड एक ऐसा देश है, जिसे पर्यटन की दृष्टि से आदर्श माना जाता, इसलिए यह पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है। आल्पेस पर्वत श्रृंखला के करीब स्थित इस देश के प्राकृतिक नजारे, नदियाँ, झीलें और संस्कृति पर्यटकों को खासा लुभाती हैं। कला और संस्कृति से समृद्घ इस देश में बहुत से म्यूजियम और ऐतिहासिक स्थल हैं।
 
3. फिनलैंड (Finland) : फिनलैंड को नीला देश और झीलों का देश कहा जाता है। फिनलैंड में कई सारी झीलें हैं। यह दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी है। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि यहां पर 23 दिन तक दिन और 51 दिन तक रात रह सकती है। बस यही जानकारी इसे हनीमून का बेस्ट डेस्टिनेशन बनाती है।
 
4. हवाई (Hawaii) : यहां पर यहां पर कई द्वीप, समुद्र तट, रिसॉर्ट हैं। यहां पर आपके देखने के लिए है पर्ल हार्बर, ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान, हाना रोड, माउ ओसियन और वैपियो वैली।
 
5. फिलीपींस (Philippines) : अल नीडो फिलीपींस एक बहुत ही सुंदर और भव्य जगह है। यहां पर आप स्माल लगून, कैथेड्रल बीच और स्नेक आइलैंड को देख सकते हैं। 
 
6. बेलिएरिक द्वीप (Balearic Island Spain ): स्पेन का हिस्सा यह आईलैंड बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर आप इबीसा, मेजर फॉरेन्डेरा, मलोरका और मेनोर्क को देख सकते हैं।
 
7. पेरिस फ्रांस (Paris France) : हनीमून के लिए पेरिस सिर्फ नाम की काफी है। यहां पर एफिल टॉवर, द आर्क डी ट्रायम्फ, रिवर क्रूज और द पाल्स ऑफ वर्सेल्स को आप देखकर खुश हो सकते हैं। खास बात तो यह है कि यहां की शाम को देखने बहुत ही खूबसूरत है।
 
8. बहमास (Bahamas) : इसे दुनिया के बेस्ट हनीमून स्पॉट में गिना जाता है। यहां पर बिमिनी, एंड्रोस द्वीप, एल्बो के, टाइटल के और हरबोर द्वीप है। इस पर्यटक स्थल पर आप साल के किसी भी महीनों में जा सकते हैं।
 
9. अमाल्फी तट इटली (Amalfi Coast Italy) : इटली की यह बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां प्राकृतिक सुंदरता देखने के साथ स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा। ले विग्ने दी रायटो, वैले डेली फेरिरे और डुओमो डि सालेर्नो यहां के बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।
 
10. नॉर्थ आइलैंड सेशेल्स (North Island, Seychelle) : इसे प्रेम का द्वीप भी कहा जाता है। यहां पर आप स्टी ऐनी राष्ट्रीय समुद्री पार्क, एनसे लाजियो, बाई लाजरे और इनटेनडेंस को देख सकते हैं। ये बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी