वैलेंटाइन डे पर यहां जा सकते हैं घूमने, 10 Beautiful & Romantic Places

अनिरुद्ध जोशी

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (16:08 IST)
Top 10 romantic places in india and foreign: वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ घूमने का आनंद ले सकते हैं। विदेश में और भारत में ऐसी सैंकड़ों रोमांटिक जगहें हैं जहां पर आप जाकर अपने पार्टनर के साथ संबंधों की नई ऊंचाइयों को छू सकते हो। इसके लिए हम लाएं हैं भारत के टॉप 5 रोमांटिक और विदेश के टॉप 5 रोमांटिक और ब्यूटीफुल जगहों की जानकारी।
 
 
भारत की टॉप 5 रोमांटिक जगहें : 
 
1. गोवा (Goa): समुद्र के किनारे बसा गोवा देश विदेश को पर्यटकों के साथ ही हनीमून मनाने वालों को भी खूब आकर्षित करता है। रोमांटिक स्थलों में यह सबसे टॉप पर माना जाता है। गोवा भारत का एक राज्य है जहां देखने के लिए पणजी, वास्को दा गामा, मारगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरने के अलावा यहां के सांस्कृतिक स्थल, संग्रहालय, पुरा महत्व का संग्रह आदि है। इसके अलावा गोवा का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। गोवा के समुद्र तट विशेष तौर पर प्रसिद्ध है। यहां डोना पॉला, मीरमार, बोग्मालो, अंजुना, वेगाटोर, कोल्वा, केलनगुटे बांगा, पालोलेम, आराम बोल आदि देखने योग्य स्थल है। भारत के किसी भी क्षेत्र से आप गोवा आसानी से पहुंच सकते हैं।
 
2. चंबा (Chamba) : उत्तराखंड के मसूरी से मात्र 13 घंटे की दूरी पर बसा है चंबा। यह टिहरी, मसूरी, उत्तरकाशी जाने वाले रास्तों के बीच में पड़ता है। पंजाब के अमृतसार शहर से ट्रेन द्वारा आप यहां जा सकते हैं। चंबा की सीढ़ीनुमा सड़कें और ऊंचे-ऊंचे वृक्षों से लदी घुमावदार घाटियां, झुरमुटों में छुपे छोटे-छोटे घर आपके मन को मोह लेंगे। हिमाचल के सबसे मखमली अनछुई हरियाली वाले शहर चम्बा घूमने गए तो लौट कर आने का मन नहीं करेगा। यह जगह, सुरम्य और सफेद घाटियों के बीच स्थित है। चम्बा शहर और गांव में देखने लायक है खुंडी मराल डल, गंडासरू डल, गंडासरू महाकाली डल, पदरी जोत, झुमार घाटी, तलेरू, चमेरा झील, खाजियार, चंबा चौगान, भांदल घाटी, भरमौर और पंजपुला जैसे प्राकृतिक स्थान है जो दूसरी ओर चौरासी मंदिर, हरीराय मंदिर, चामुंडा मंदिर, चंपावती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर आदि कई मंदिर है। 
3. दार्जिलिंग (Darjeeling) : 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। कभी सिक्किम का हिस्सा रहे इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है यहां के चाय बागान। दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत मानो धरती पर हरी चादर बिछी हो। लेकिन पश्चिम बंगाल के इस शानदार हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ इसके चाय बागान नहीं हैं बल्कि यहां की वादियां भी बेहद मनोहारी हैं। बर्फ से ढंके सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता, कलकल करते झरने सबका मन मोह लेते हैं। अपनी इसी खूबसूरती के कारण ही इसे 'पहाड़ों की रानी' कहा गया है और इसकी गिनती दुनियाभर के मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशनों में की जाती है। दार्जिलिंग की सैर शुरू होती है मशहूर टॉय ट्रेन से, जो पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों के बीच से होते हुए गुजरती है। दार्जिलिंग की एक ओर मशहूर जगह है टाइगर हिल, जो शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से सूर्योदय का अद्भुत नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। दार्जिलिंग में संजय गांधी जैविक उद्यान भी है, जहां रेड पांडा और ब्लैक बीयर समेत कई दुर्लभ प्रजाति के जानवर, पशु-पक्षी देखे जा सकते हैं। पर्यटक यहां साइबेरियन बाघ और तिब्‍‍बतियन भेड़िए को देखने का मजा भी ले सकते हैं। दार्जिलिंग में रंगीन वैली पैसेंजर रोपवे भी है, जो देश का पहला यात्री रोपवे है।
 
 
4. शिमला (Shimla) : शिमला जाएं या मनाली दोनों ही हिमाचल में स्थित है। भारत के अधिकतर पर्यटक हिमाचल घुमने जाते हैं। हिमाचल में शिमला और मनाली हनीमून के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थल है। यहां घाटी और चारों ओर हिमालय पर्वत की चोटियों का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है। मन को सुकून देने वाली हरियाली से घिरे शिमला को सात पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है। शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है। एडवेंचरस के शौकिन लोगों के लिए यह बेहतरीन स्पॉट है। यहां आने वाले पर्टकट कस्बे में स्थित गांव में ठहरते हैं और यहां ट्रैकिंग, स्कीइंग और राफ्टिंग का मजा लेते हैं।
 
 
5. ऊटी (Ooty) : तमिलनाडु का विश्‍व प्रसिद्ध शहर ऊटी हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान, तरह-तरह की वनस्पतियां आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। ऊटी में नीलगिरी पर्वतों की श्रृंखलाएं हैं। पहाड़ी से पहाड़ों, घाटियों और पठारों के नयनाभिराम दृश्य निहारना बेहद खूबसूरत अनुभव है। यहां इन्हें निहारने के लिए दूरबीन का प्रबंध किया गया है। यहां देखने लायक हैं- दोदाबेट्टा पीक, लैम्ब्स रॉक, कोडानाडू व्यू पाइंट, बोटनिकल गार्डन्स, अपर भवानी झील, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, सेंचुरी एवेलां और ऊटी झील है। दोड्डाबेट्टा के पास कुछ दूरी पर काला हट्टी जलप्रपात है। यहां बेहद खूबसूरत झरना है जिसका पानी 36 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। कैटी वैली ऊटी से लगभग 13 किलोमीटर दूर पड़ती है। यह कुन्नूर रोड पर है। कुन्नूर एक अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां पोनोलाजिकल स्टेशन, लाज झरना, कालार कृषि फार्म और रैलिया डैम देखने लोग्य स्थान हैं। ऊटी से 67 किलोमीटर दूर मुदुमलाई वन्य प्राणी विहार है। अगर आप 1-2 दिन रुकते हैं, तो वन्य प्राणी विहार को देखना आपके लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा।  अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच यहां की सैर कर सकते हैं।
bhutan
विदेश में टॉप 5 सस्ते डेस्टिनेशन :
 
1. ओहू, हवाई (Oahu, Hawaii) : यह जगह बहुत ही रोमांटिक और ब्यूटीफुल है। हवाई में ओहू सस्ता आयलैंड है। हवाई की राजधानी होनोलूलू भी ओहू में ही स्थित है। यहां की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे। कपल या लवर्स के लिए यह जगह शानदर है। यहां पर रुकने के लिए बहुत से बजट होटल्स उपलब्ध हैं। यहां पर यहां पर कई द्वीप, समुद्र तट, रिसॉर्ट हैं। यहां पर आपके देखने के लिए है पर्ल हार्बर, ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान, हाना रोड, माउ ओसियन और वैपियो वैली।
 
 
2. होई एन, वियतनाम (Hoi An, Vietnam) : होई एन दुनिया की प्राकृतिक सुंदरता आप देखते ही रह जाएंगे। यहां पर कपल्स के लिए कई सस्ते और लक्जरी लक्जरी रिसोर्ट्स है। यहां स्थानीय भोजन के आनंद के साथ ही कई खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं।
 
 
3. नेपाल ( Nepal ) : यह देश भी हिमालय की वादियों में बसे खूबसूरत देश है। यहां घुमने के लिए कई स्थान है। यहां भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां प्रवेश करने के बहुत ही आसान नियम हैं जिसके चलते भारतीय पर्यटक अन्य देशों के मुकाबले यहां की यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। यह एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है।

 
4. भूटान ( Bhutan ) : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्‍ट्र है।
 
 
5. थाईलैंड (Thailand) : थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत बौद्ध राष्ट्र है। यहां भारत से हर वर्ष लाखों लोग घूमने जाते हैं। यहां खओ लाक, कोल लांटा, सूरत थानी, कंचनाब्यूरी, नखोन रात्चासीमा, सुखोथाई, च्यांग राय, अयुथिया आदि सैकड़ों ऐसे स्थान है जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाओगे। यहां जाने से पहले यहां की राजनीतिक परिस्थिति और मौसम का आकलन जरूर कर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी