तिरंगा सोया टोफू

ND

सामग्री :
250 ग्राम सोया टोफू, 1 चम्मच पुदीना चटनी, 3/4 चम्मच चिली सॉस, 3/4 चम्मच टोमॅटो सॉस, डेढ़ बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच अचार मसाला, दही 75 ग्राम, बेसन पाव कटोरी, लाल मिर्च व गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, कटा हरा धनिया।

विधि :
फ्रेसोया टोफू लेकउसकतीन भागों में काट लें। हर परत के ऊपर पुदीना चटनी, अचार मसाला, चिली सॉस व टोमॅटो सॉस लगा लें और उसे एक के ऊपर एक रखें।

तत्पश्चात दही को फेंट कर उसमें बेसन, तेल, नमक, लाल मिर्च व गरम मसाला मिलाएँ। घोल को 5 मिनट तक हिलाएँ और इसमें पनीर को डुबोकर तंदूर में सेंके। धनिया से सजा कर तिरंगा सोया टोफू सर्व करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें