दीपावली पर बनाएं कुरकुरी नमकीन चकली

सामग्री : 



 
250 ग्राम उड़द दाल, 250 ग्राम चावल, 250 ग्राम चने की दाल, 250 ग्राम मूंग की दाल, 250 ग्राम अरहर दाल, पाव चम्मच मीठा सोडा, 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल, लाल मिर्च पावडर, हींग व नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
 
विधि : 
 
कड़ाही गरम करके चावल और सभी दालों को मिलाकर सूखा ही भूनें। इसमें तेल न डालें। गुलाबी रंग आने पर आंच से उतार लें। ठंडा होने पर महीन आटा पिसवा लें। अब छलनी से छानकर इसमें नमक, लाल मिर्च, तिल, मीठा सोडा और 2 चम्मच तेल का मोयन डाल कर नरम गूंथ लें।
 
तत्पश्चात चकली बनाने के सांचे में हल्का-सा तेल लगाकर गूंथा आटा भर कर रख लें। कड़ाही में तेल अच्छा गरम करके सांचे को दबाते हुए गोल-गोल घुमा कर चकली बना लें। इसे कुरकुरी होने तक तलें। अब पेपर पर डालकर उसका अतिरिक्त तेल निथाल दें।  एयर टाइट डिब्बे में भर दें और कुरकुरी नमकीन चकली के साथ त्योहार का आनंद उठाएं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें