चटपटे टेस्टी हार्ट्स विथ आलू-गोभी

सामग्री : 


 
फूल गोभी 1 छोटा फूल, 250 ग्राम उबले आलू, 1 छोटा चम्मच कटा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, जीरा 1 छोटा चम्मच, अनारदाना 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला 1/2 छोटे चम्मच, तेल सेकने के लिए।
 
विधि : 
सबसे पहले गोभी को बारीक कद्दूकस कर लें। आलू छीलकर मसल लें। तेल को छोड़कर सारी सामग्री मिला लें। तैयार सामग्री की गोल-गोल छोटी लोइयां बनाएं। प्रत्येक लोई को चकले पर दबाकर हार्ट का आकार दें। 
 
अब तवा गरम करके उलट-पलट कर थोड़ा-थोड़ा तेल डालते हुए सेकें। दोनों ओर से सुनहरी हो जाने पर चटनी के साथ गरम-गरम पेश करें। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें