1. मसाला पोहा (भिगोया हुआ)
पोहा बनाने के लिए हमेशा गैस की जरूरत नहीं होती।
कैसे बनाएं: पोहे को साफ करके दो बार पानी से धो लें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पोहा नरम हो जाए, तो इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाएं। ऊपर से बारीक सेव या मूंगफली डालकर सर्व करें।