चटपटा स्वादिष्ट व्यंजन : झुणका भाकर (देखें वीडियो)

सामग्री : 

बेसन 250 ग्राम, दो बड़े प्याज, लहसुन, तेल, हरा धनिया, 5 हरी मिर्च, राई-जीरा, नमक स्वादानुसार।  
 
विधि : 
 
सर्वप्रथम बेसन छान लें। एक बाउल में बेसन लेकर पानी में घोल लें। अब कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरा भूनें फिर लंबे कटे प्याज डालकर ब्राउन होने तक सेंक लें। 
 
तत्पश्चात लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भून लें, अब बेसन का घोल डालें और गाढ़ा होने तक चलाते रहें। अपने स्वादानुसार इसे गाढा़ या पतला रख सकते हैं।


(देखें वीडियो)

इस झुणका को बाजरा, ज्वार या मक्के की भाकर (रोटी) के साथ पेश करें। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें