सिर्फ एक कृष्ण मंत्र दिलाएगा समस्त दुखों से छुटकारा

श्रीकृष्णाष्टमी का व्रत करने वालों के सब क्लेश दूर हो जाते हैं। दुख-दरिद्रता से उद्धार होता है। जिन परिवारों में कलह-क्लेश के कारण अशांति का वातावरण हो, वहां घर के लोग जन्माष्टमी का व्रत करने के साथ इस मंत्र का अधिकाधिक जप करें। 

दुख या क्लेश के निवारण के लिए श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए 11 बार निम्नलिखित मंत्र का जप एकाग्रचित्त होकर करना चाहिए-
 
मंत्र : कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतक्लेशनाशय गोविंदाय नमो नम।।

ALSO READ: सुंदर सलोने कान्हा यानी श्रीकृष्ण के 108 नाम, देते हैं ऐश्वर्य
 

वेबदुनिया पर पढ़ें