इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि फ्लाइट में एक साल के बच्चे मोहम्मद अबरार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। फ्लाइट के लैंड होते ही उसमें मौजूद एक साल के बच्चे को डॉक्टरों की टीम ने एयरपोर्ट पर ही सीपीआर दिया लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई। बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।