सजने लगा है इंदौर, 22 जनवरी को शहर में नहीं बिकेगा नॉनवेज

मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (10:59 IST)
Indore news in hindi  : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए आगामी 22 जनवरी को शहर की सभी मांस मटन की दुकानों को पूरी तरह से बंद करवाने के लिए कहा है।
 
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अयोध्या में बिराजेंगे। इसे लेकर पूरे देश में त्योहार का माहौल है। शहर में भी दीपावली सा उल्लास दिखाई दे रहा है।
 
मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। सड़कों को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। पटाखा व्यापारियों ने कलेक्टर से दीपावली की तरह ही पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति मांगी है।
 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी व्यापारिक संस्थानों मॉल्स से आग्रह कर राम मंदिर की प्रति कृति लगाने के लिए भी कहा था जिसको सभी ने सहर्ष स्वीकार किया है। छप्पन दुकान, सी 21 मॉल समेत कई स्थानों पर अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी