इंदौर में जहरीली गैस फैलने से अफरा-तफरी, कई लोग अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 (23:13 IST)
रावजी बाजार थाने क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कई लोगों को सांस की तकलीफ और उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस बल और दमकल विभाग की गाड़ियां और बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
ALSO READ: बरसाना में लट्ठमार होली में भारी भीड़ से अफरा-तफरी, पुलिस-प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा
किसी कबाड़ी ने कोई सिलेंडर खरीदा था, जिसे काटने के बाद उसे अमोनिया गैस का रिसाव हुआ।  कलेक्टर शिवम वर्मा ने खुद मामले की जानकारी ली ओर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी