हैवानियत की हद... अय्याशी का फार्म हाउस... पत्नी को नौकर और दोस्तों को परोसा, पति सहित 5 गिरफ्तार

सोमवार, 17 जनवरी 2022 (07:31 IST)
इंदौर। इंदौर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यह हैवान पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारे हदें पार कर दीं। 32 वर्षीय महिला को अमानवीय यातनाएं देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य के आरोपों में उसके पति सहित 5 लोगों को रविवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
 
उप निरीक्षक ने छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाली महिला की दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति ने एक ‘मैट्रिमोनियल साइट’ पर जान-पहचान के बाद उससे ब्याह रचाया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था।

नाजुक अंगों को सिगरेट से दागा : पुलिस अधिकारी के मुताबिक 32 वर्षीय महिला का आरोप है कि इंदौर जिले के क्षिप्रा थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में उसके पति और उसके साथियों ने नवंबर 2019 से अक्टूबर 2021 के बीच उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म तथा अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि सामूहिक दुष्कृत्य के दौरान उसके नाजुक अंगों को जलती सिगरेट से दागा जाता था और उसके साथ मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
 
छत्तीगढ़ पहुंचे धमकाने : उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का कहना है कि जब वह आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर छत्तीसगढ़ स्थित मायके पहुंची, तो इनमें से एक उसे धमकी देने के लिए वहां भी पहुंच गया। उप निरीक्षक ने बताया कि महिला की दर्ज प्राथमिकी पर उसके पति और चार अन्य लोगों को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी