कुत्‍ता बनकर इस लड़की ने कमा लिए 7 करोड़, क्‍या है वजह, कि‍सके कहने पर करती है यह काम?

सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (17:43 IST)
लोग तरह तरह से पैसे कमाने की कोशिश करते हैं। कोई सीधे तरीके से कमाता है तो कोई ऐसी अजीब हरकतें कर डालते हैं पैसों के लिए कि पूरी दुनिया में उनकी चर्चा होने लगती है। सोशल मीडि‍या में आजकल कुछ ऐसी ही एक लड़की की चर्चा हो रही है।

जी हां, आजकल यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्‍लेटफॉर्म पैसा कमाने के साधन बन गए है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने वाले हैं, जो कुत्तों की तरह हरकतें कर के महज एक साल में ही करोड़पति बन गई।

दरअसल, यह लड़की कुत्तों की तरह भौंकती है और उसके भौंकने पर उसे पैसा मिलता है। खुद लड़की ने इस बात की जानकारी दी है। इस लड़की का नाम एंड जेना है, जिसको लोग पपी गर्ल जेना के नाम से भी जानते हैं।
जेना की कमाई करने का तरीका अजीब है, लेकिन यह इससे बहुत पैसा कमा रही है। जेना कुत्तों की तरह एक्ट करती है, जिसके बदले उसे पैसे मिलते हैं।

दरअसल, लोग उसे अपने सेक्सुअल डिजायर्स के लिए कुत्तों जैसी एक्टिंग करने के लिए कहते हैं। इसके बदले उसे अच्छी खासी फीस दी जाती है।

जेना ने हाल ही में No Jumper नाम के यूट्यूब चैनल के होस्ट को इंटरव्यू दिया था। जेना ने बताया कि लोग उसे कुत्तों जैसी हरकत करने, चार पैरों पर चलने और भौंकने के बदले पैसे देते हैं। वह ऐसा करते हुए वीडियो बनाती हैं और उसे ऑनलाइन शेयर करती है।

जेना का कहना है कि लॉकडाउन में वह घर बैठे बैठे बोर हो जाती थी। इस बोरियत से बचने के लिए ओनलीफैंस अकाउंट बनाया था और उन्होंने उसमें फन के लिए वीडियोज डालने शुरू कर दिए थे।

जेना ने बताया कि एक बार उसने यूं ही कुत्तों जैसे पोज में एक वीडियो डाली थी, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। जिसके बाद इस तरह के और वीडियो की डिमांड बढ़ गई। जेना ने बताया कि बीते साल के जून महीने से उसने ऐसे वीडि‍यो पोस्‍ट करना शुरू किया और एक साल के अंदर 7 करोड़ कमा लिया।

पहले वह ओनलीफैंस नाम के पेज पर यूजर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म का सहारा लेती हैं। वह अपने फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पहले कुछ छोटे-छोटे क्लिप पोस्ट करती हैं और बाद में वह अपने अकाउंट को डिलीट कर देती हैं। जो लोग उनके वीडियो को देखना चाहते हैं, वह मजबूरी में ओनलीफैंस का सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी