किन-किन नामों से जाना जाता था कानपुर?
कानपुर को अलग-अलग समय में विभिन्न नामों से जाना जाता था। अब सवाल है अतीत में इसे किन-किन नामों से जाता था। आपको बता दें कि कानपुर को पहले कान्हपुर, कन्हैयापुर, कर्णपुर, कॉनपोर, कॉनपावर, खानपुर, कान्हापुर, पटकापुर, करनपुर, सीमामऊ व कॉनपउर नाम से जाना जाता था। इसके अतिरिक्त, इसके और भी नाम थे, जिनकी स्पेलिंग में कुछ अक्षरों का अंतर था। ब्रिटिश अधिकारियों के इसके उच्चारण में परेशानी होती थी। ऐसे में उन्होंने इसका उच्चारण कॉनपोर किया। बाद में इसका नाम कानपुर हो गया। आज इसे भारत की लेदर सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इन 21 नामों के पीछे की कहानी कानपुर के समृद्ध और विविध इतिहास को दर्शाती है। यह शहर हमेशा से एक सांस्कृतिक, व्यापारिक और राजनीतिक केंद्र रहा है, जिसने हर युग में अपनी पहचान को नए सिरे से गढ़ा है।