कुदरत के 10 भयानक नज़ारे देख कांप जाएंगे आप...

गुरुवार, 11 जुलाई 2013 (13:53 IST)

भारत ने हाल ही में उत्तराखंड की तबाही झेली है, वहीं बारिश ने चीन के कई प्रांतों में कहर बरपाया। तीन दिनों से जारी भारी बारिश के कारण अधिकांश स्थानों पर नदियां उफान पर हैं और कई जगह भूस्खलन की घटनाओं के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

FILE

चीन में 50 साल में यह सबसे भयावह बाढ़ है, जिसने काफी तबाही मचाई है। बारिश की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी वजह से तीन पुल ढह गए। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में बैचुआन, अंझियन और किंगचुआन शामिल हैं। चीन के पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नदियों पर बने तीन पुल ढह गए। इसमें कई वाहन और पैदल चलने वाले लोग गिर गए।

FILE

कनाडा की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले टोरंटो शहर में भी तूफानी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। वहां ‍दो मंजिला जिओ ट्रेन में भीतर तक पानी भर गया, वहीं सड़कें नदी में तब्दील हो गईं। आप यह चित्र ‍देखकर अंदाजा लगा सकते हैं, वहां लोगों को किस हाल से गुजरता पड़ रहा होगा।

FILE

भारत की देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि हजारों लोग मौत के मुंह में समा गए। आसमान से लिया गया यह चित्र बता रहा है कि राज्य में कितनी तबाही हुई। यहां न सड़कें बचीं न रास्ते। सब कुछ तबाह हो गया।

FILE

दुनिया के कई देशों ने जहां पानी ने लोगों की मुश्किल बढ़ाई वहीं कैलिफोर्निया में पिछले दिनों एंजिल नेशनल फॉरेस्ट में भीषण आग ने कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया।

FILE

कैलिफोर्निया के इस दावानल में कई घर तबाह हो गए और भारी मात्रा में संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इस आग पर काबू पाने के लिए लगाए गए कुछ दमकलकर्मियों को भी जान से हाथ धोना पड़ा।

FILE

उत्तराखंड की आपदा के बाद राज्य में मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी नदियां साक्षात मौत बनकर बह रही थीं। भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों ने अपनी जान खतरे में डालकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बचाया।

FILE

यह दृश्य बयां कर रहा है कि पानी के कहर से जापान भी नहीं बच पाया। चारों ओर कारें और मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था।

FILE

पिछले दिनों ओकलोहामा में ट्‍विस्टर तूफान ने जमकर तबाही मचाई। तूफान से प्रभावित एक बदहवास महिला अपने बच्चे को गोद में उठाए सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए।

FILE

किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह संकेतक इसलिए भी काम आएगा। ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष आई बाढ़ का पानी एक सड़क पर मौत बनकर बह रहा है। समीप ही खड़ी है एक क्षतिग्रस्त कार।

FILE

वेबदुनिया पर पढ़ें