मालदीव ने किया भारतीय मछुआरों को रिहा

शनिवार, 3 मार्च 2012 (15:10 IST)
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन करने के आरोप में मालदीव की नौसेना की ओर से हिरासत में लिए गए 11 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए मछुआरों को भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

मालदीव पुलिस सेवा के मीडिया अधिकारी अहमद शियाम ने कहा कि कुलहुदहफ्शी द्वीप के ‘हा धाल एटॉल’ में गिरफ्तार सभी मछुआरों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें गुरूवार को भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर इन मछुआरों की रिहाई हुई है। कन्याकुमारी जिले के रहने वाले मछुआरे के दो दिन के भीतर वापस भारत पहुंच जाने की उम्मीद है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें