‘सन’ की महिला पत्रकार गिरफ्तार

गुरुवार, 1 मार्च 2012 (23:36 IST)
ब्रिटेन की पुलिस ने फोन हैकिंग मामले में यहां के मशहूर टैबलॉयड ‘द सन’ की एक और पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी भी सूचना की एवज में पुलिस को घूस देने के संदर्भ में की गई है।

इस टैबलॉयर्ड की रक्षा संपादक वर्जीनिया व्हीलर की गिरफ्तार के साथ ही फोन हैकिंग मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 23 हो गई। वर्जीनिया पर पुलिस अधिकारियों को घूस देने का आरोप है।

पुलिस की ओर से इस मामले की पूरी तह में जाने का अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से वर्जीनिया की गिरफ्तारी के बारे में एलान नहीं किया गया, लेकिन यहां के समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ और बीबीसी ने इसकी पुष्टि की है।

वर्जीनिया 32 साल की हैं और उन्हें दक्षिणी लंदन के एक थाने में रखा गया है। 'द सन' मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक का अखबार है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें