इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, गोलीबारी में 18 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 2 अगस्त 2025 (22:47 IST)
Israel attacks Gaza again : गाजा में शनिवार को इसराइल की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। जिनमें 3 को वितरण स्थल के आसपास से केंद्रीय गाजा अस्पताल ले जाया गया तथा 36 अन्य घायल हो गए। शनिवार को हुए हताहतों में से 10 मध्य और दक्षिणी गाजा में हुए हमलों में मारे गए। विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले तंबुओं पर 2 अलग-अलग हमलों में मारे गए 5 लोगों के शव अस्पताल लाए गए। इसराइली सेना ने सहायता स्थलों के निकट हमलों या गोलीबारी के बारे में पूछे गए सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा मानवतावादी फाउंडेशन (जीएचएफ) के वितरण स्थल के निकट याहिया युसूफ नामक व्यक्ति शनिवार सुबह सहायता सामग्री लेने आए थे। उन्होंने एक भयावह दृश्य का वर्णन किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इसराइली हवाई हमलों और गोलीबारी में शनिवार को कम से कम 18 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें 3 को वितरण स्थल के आसपास से केंद्रीय गाजा अस्पताल ले जाया गया तथा 36 अन्य घायल हो गए।
ALSO READ: फ़लस्तीन मुद्दे पर सम्मेलन: 'इसराइली क़ब्ज़ा और ग़ाज़ा में तबाही को तुरन्त रोकें'
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुए हताहतों में से 10 मध्य और दक्षिणी गाजा में हुए हमलों में मारे गए। नासिर अस्पताल ने कहा कि विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले तंबुओं पर 2 अलग-अलग हमलों में मारे गए 5 लोगों के शव अस्पताल लाए गए।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवा ने कहा कि इसराइली हमले में जवैदा और दीर अल-बलाह कस्बों के बीच एक परिवार के घर को निशाना बनाया गया, जिसमें दो अभिभावकों और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। इसने कहा कि एक अन्य हमला खान यूनिस में बंद जेल के गेट के निकट स्थित एक तंबू पर हुआ, जहां विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे, जिसमें एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।
ALSO READ: ग़ाज़ा: बढ़ती भुखमरी पर चिंता, इसराइली अभियानों में मौतें जारी
इसराइली सेना ने सहायता स्थलों के निकट हमलों या गोलीबारी के बारे में पूछे गए सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी