बोले ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज, मोदी जहां भी जाते हैं रॉकस्टार जैसा होता है स्वागत

मंगलवार, 23 मई 2023 (16:56 IST)
Narendra Narendra Modi in Sydney: सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने मंगलवार को कहा कि उनके भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जहां भी जाते हैं, उनका रॉकस्टार (rockstar) जैसा स्वागत होता है। अल्बनीज ने यहां एक कार्यक्रम में अपने 'प्रिय मित्र' मोदी का स्वागत किया और उनकी तुलना अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से की।
 
शहर के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम में से एक कुडोस बैंक एरिना में 21,000 लोगों की भीड़ के सामने मोदी का स्वागत करते हुए अल्बनीज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहतर सहयोग की हिमायत की।
 
मोदी जब दर्शकों को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो अल्बनीज ने कहा कि मोदी 'जहां भी जाते हैं, उनका रॉकस्टार की तरह स्वागत होता है।' अल्बनीज ने कार्यक्रम में कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था और उन्हें भी वह स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं।
 
अल्बनीज ने अपने 'प्रिय मित्र' मोदी को 'ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की भावना लाने' के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक समावेशी बनाने में मदद की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी