ओबामा ने किया नए रूसी प्रतिबंध मसौदे पर हस्ताक्षर

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014 (18:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित नए रूसी प्रतिबंध मसौदे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि रूस पर और अधिक प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

ओबामा ने यहां एक बयान में कहा कि यूक्रेन के हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए अमेरिका यूरोप और विश्व में अपने सहयोगियों के साथ काम जारी रखेगा और रूस की कार्रवाई के आधार पर प्रतिबंधों की समीक्षा करता रहेगा। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें