सामने आई बुध ग्रह की पहली तस्वीर, दिखी यह खास बात...

रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (09:59 IST)
बर्लिन। यूरोप का  BepiColombo मिशन पहली बार सूर्य के सबसे करीब मौजूद बुध ग्रह (Mercury) के 200 किमी ऊपर से गुजरा। इस दौरान मिशन बुध की पहली तस्वीर लेने में भी सफल रहा।
 
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, बेपीकोलंबो अभियान शुक्रवार को बुध ग्रह के गुरुत्व का इस्तेमाल करते हुए अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में थोड़ा नीचे तक ले गया।
 

More incredible first impressions of #Mercury as we made our first #MercuryFlyby last night. I cannot wait to get more data about this truly beautiful planet  I hope you enjoy these postcards as much as me in the meantime!https://t.co/GnWRupanhA#ExploreFarther pic.twitter.com/dM1Vd5tSY3

— Bepi (@ESA_Bepi) October 2, 2021
बुध ग्रह के पास हुए इस पहले फ्लाईबाई के दौरान ग्रह के पास सबसे करीबी अप्रोच शुक्रवार रात 11.34 बजे हुआ। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट ने धरती पर ग्रह की तस्वीरें भी भेजी। इसके लिए हाई-रेजोल्यूशन वाले कैमरों का इस्तेमाल नहीं किया गया।
 
इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि बुध ग्रह पर जगह-जगह विशाल खड्ड हैं, जिनमें 166 किमी चौड़ा लेरमोनटोव क्रेटर (ज्वालामुखी विस्फोट से बना खड्ड) भी शामिल है।
चित्र सौजन्य : Bepi twitter account 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी