पाकिस्तान को बड़ा झटका, सुराब शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 31 मई 2025 (11:09 IST)
Pakistan Surab city news : हथियारों से लैस बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया। मीडिया खबरों के अनुसार, सुराब के लेवीज पुलिस स्टेशन, एक बैंक और कई सरकारी इमारतों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
 
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। स्थानीय बैंक, लेवीज स्टेशन और पुलिस स्टेशन जैसे प्रमुख ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। कहा जा रहा है कि जिले के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में सख्त नाकाबंदी की गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
 
गौरतलब है कि नेशनल हाइवे N-65 पर स्थित सुराब, क्वेटा और कराची को जोड़ने वाला एक अहम शहर है। यह इलाका न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि बलूचिस्तान में सरकार की रसद और प्रशासनिक सप्लाई लाइन का अहम हिस्सा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी