पाकिस्तान में बस में धमाका, 13 लोगों की मौत, चीनी नागरिक थे सवार

बुधवार, 14 जुलाई 2021 (12:25 IST)
इस्लामाबाद। उत्तरी पाकिस्तान में बुधवार को एक बस में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें 30 चीनी नागरिक सवार थे। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

ALSO READ: खैबर पख्तूनख्वा में तालिबानी लड़ाकों ने किया अटैक, आतंकियों ने आर्मी कैप्टन समेत 11 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। बस में 30 चीनी इंजीनियर और अर्धसैनिक बल के सुरक्षाकर्मी सवार थे। धमाके में 2 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं। 
 
घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि बम कहां रखा गया था। स्थानीय अधिकारियों ने 9 चीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी