बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार स्वीकार किया

रविवार, 2 अप्रैल 2017 (10:46 IST)
स्टॉकहोम। गीतकार और गायक बॉब डिलन ने स्वीडिश अकादमी के साथ एक गुप्त बैठक में अपना नोबेल सहित्य पुरस्कार आखिरकार स्वीकार कर लिया है। डिलन को उनके गीतों के लिए साहित्य में यह नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
 
स्वीडन के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एसवीटी ने पूछा कि क्या डिलन ने शनिवार दोपहर अपना नोबेल डिप्लोमा और पदक स्वीकार कर लिया है तो अकादमी के सदस्य होरेस इंग्डाहल ने ज्यादा टिप्पणी किए बिना इसका जवाब हां में दिया।
 
डिलन ऐसे पहले गीतकार हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया गया है और इसके साथ ही वे नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। बैठक एक गुप्त स्थान पर हुई। स्वीडिश अकादमी ने किसी तरह की टिप्पणी से इंकार किया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें