बुगती बलूच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। वे बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खान बुगती के पोते हैं। पाकिस्तानी थलसेना ने 2006 में नवाब अकबर खान बुगती की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान सरकार ने 2010 में बुगती के पाकिस्तान से अफगानिस्तान के रास्ते जिनेवा भागने में भारत पर उनकी मदद करने का आरोप लगाया था। (भाषा)