पानी पर दौड़ लगाकर तोड़ा खुद का रिकॉर्ड (वीडियो)

शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (14:24 IST)
एक साओलिन मांक 'शी लिलियांग' ने पानी में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शी लिलियांग ने जलाशय पर बिछी लकड़ी के तख्तों के सहारे 125 मीटर की दौड़ पूरी की इस दौरान शी ने 200 लकड़ी के तख्तों को पार किया। 
 
इसके साथ ही उन्होंने 120 मीटर का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जो उन्होंने खुद ही बनाया था। शी ने अपने पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ने में सिर्फ तीन प्रयास किए और रिकॉर्ड धराशायी हो गया। पानी में दौड़ना कोई आसान काम नहीं है इसके लिए उत्कृष्ट संतुलन और तेज रफ्तार की जरूरत होती है।  
 
 
 
 
 
(Video courtesy : YouTube)

वेबदुनिया पर पढ़ें