ट्रंप का बड़ा एलान, इजराइल ईरान में सीजफायर, 24 घंटे में खत्म होगा युद्ध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 24 जून 2025 (07:36 IST)
Israel Iran Ceasefire : अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच 12 दिनों से जारी जंग में सीजफायर का एलान कर दिया। बताया जा रहा है कि कतर ने ईरान को संघर्ष विराम के लिए राजी किया है।
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इसराइल और ईरान के बीच पूरी तरह से सहमति बन गई है। अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इसराइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा। उन्होंने कहा कि अब से करीब छह घंटे बाद 12 घंटों के लिए पूर्ण युद्धविराम होगा। पहले 12 घंटे ईरान सीजफायर करेगा इसके बाद 12 घंटे इजराइल सीजफायर करेगा। युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि सब कुछ वैसा ही काम करेगा जैसा कि होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों देशों- इस्राइल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने 12 दिवसीय युद्ध को समाप्त करने की सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता दिखाई है।
 
ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने ट्वीट किया, 'जैसा कि ईरान ने बार-बार स्पष्ट किया है: इजरायल ने ईरान पर युद्ध शुरू किया है न कि इसके विपरीत। अभी तक, युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई "समझौता" नहीं हुआ है, बशर्ते इजरायली शासन ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले बंद कर दे, उसके बाद हमारा जवाबी कार्रवाई जारी रखने का कोई इरादा नहीं है। हमारे सैन्य अभियानों की समाप्ति पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।'
इससे पहले ईरान ने कतर के अल उदीद वायुसेना अड्डे पर तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया था। इराकी मीडिया ने इसे अमेरिका की आक्रामकता के लिए ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा करारा जवाब कहा गया। इसके बाद माना जा रहा था कि पश्चिमी एशिया में युद्ध खतरनाक स्थिति पहुंच जाएगा। 
edited by : Nrapenrda Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी